
Pushkar Singh Dhami | Bhagat Singh Koshyari | Padma Bhushan | Uttarakhand News | National Honour | Dehradun : मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं पूर्व महाराष्ट्र राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari के आवास पहुंचकर उन्हें भारत सरकार के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी को मिला यह सम्मान केवल उत्तराखंड ही नहीं…बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सामाजिक कार्यों और जनकल्याण के प्रति समर्पण की राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान है।
सीएम धामी ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी ने अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनसेवा, सादगी और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर प्रदेश के विकास और विभिन्न राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोश्यारी ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनका अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।






