Champawat News

अपनों को खो चुके परिवारों से मिले सीएम धामी, कहा- इस मुश्किल वक्त में सरकार आपके साथ है

Ad

PushkarSinghDhami | ChampawatNews | Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान कई शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री का संवेदनशील और मानवीय स्वरूप एक बार फिर देखने को मिला।

मुख्यमंत्री सबसे पहले बनबसा के देशीफार्म क्षेत्र में बलवीर कश्यप के आवास पहुंचे…जहां उन्होंने उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर वन विभाग की ओर से सर्पदंश पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जरूरतमंद परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है…और पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

इसके बाद मुख्यमंत्री चंदफार्म निवासी दिनेश चंद्र जोशी के घर पहुंचे। उन्होंने उनके पुत्र स्वर्गीय नितिन जोशी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया और परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा प्रदेश और सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने चंदफार्म निवासी हरीश चंद के आवास पर भी पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय देवेन्द्र चंद के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें साहस बनाए रखने की बात कही।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि किसी प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता…लेकिन ऐसे समय में समाज और सरकार का साथ परिवारों को संबल देने का काम करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार जनहित और मानवता की भावना के साथ हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

स्थानीय लोगों ने भी मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री का स्वयं परिवारों के बीच पहुंचकर दुख साझा करना उनके संवेदनशील नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top