Champawat News

फाइनल हो गई सीट, चंपावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी ! जल्द हो सकता है ऐलान…

Ad

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसपर उनके सीएम चुने जाने के बाद से ही चर्चाएं जारी थी। कोई देहरादून कैंट, कोई धारचूला तो कोई किसी सीट से चुनाव लड़ने की बात को तूल दे रहा था। लेकिन अब सीएम धामी चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ेंगे। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पार्टी ने भी इस पर मुहर लगा दी है। माना जा रहा है कि विधायक कैलाश गहतोड़ी जल्द ही अपनी विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब है कि कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले सीएम धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था। कैलाश गहतोड़ी को आभार जताने वालों का सिलसिला सोशल मीडिया पर शुरू हो चुका है।

चंपावत सीट सबसे आगे इसलिए भी चल रही थी क्योंकि ये सीट सीएम धामी की परंपरागत सीट खटीमा से लगी हुई है। इतना ही नहीं बल्कि विधानसभा के मैदानी क्षेत्र बनबसा व टनकपुर क्षेत्र में पिथौरागढ़ जनपद के रहने वाले मतदाताओं की संख्या काफी अधिक है। बताया जा रहा है कि विधायक गहतोड़ी बीते दिनों से क्षेत्र में भ्रमण कर सीएम को विजयी बनाने की अपील भी कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top