Uttarakhand News

उत्तराखंड में चर्चा तेज़, कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं सीएम धामी!

Ad

देहरादून: राज्य में भर्ती परीक्षा विवाद का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन कैबिनेट बैठक में सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच परीक्षाओं को रद कर अपना रुख साफ किया है। अब लोकसभा चुनाव नजदीक आने के कारण भाजपा नहीं चाहती कि विपक्ष को कोई मुद्दा मिले। माना जा रहा है कि इसलिए मंत्रिमंडल में भी फेरबदल हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के कुछ सदस्यों को लेकर भी बड़ा फैसला ले सकते हैं। भाजपा हाईकमान से मिलने दिल्ली गए दो मंत्रियों की मुलाकात को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। विधानसभा भर्ती पर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की भी नजर है। रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यमंत्री धामी अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल जैसा कदम उठा सकते हैं।

इतना ही नहीं इसके साथ दो-तीन मंत्रियों स्थान पर नए चेहरों के साथ ही मंत्रिमंडल में रिक्त चल रहे तीन पदों को भी भरा जा सकता है। ऐसा इसलिए किया जा सकता है क्योंकि कुछ एक राज्यों में विधानसभा चुनाव और साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस के पास से मुद्दा छीनने के लिए भाजपा के नेताओं का बेदाग रहना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top