Uttarakhand News

UP की तरह अब उत्तराखंड भी होगा पूरी तरह आजाद, सीएम धामी का बड़ा फैसला

Ad

देहरादून: अब उत्तराखंड में एक नए तरह की तैयारी शुरू हो रही है। प्रदेश अब ब्रिटिशों की गुलामी से पूरी तरह आजाद हो जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। दरअसल अब उत्तर प्रदेश की तरह ही उत्तराखंड में भी नाम बदलने का सिलसिला शुरू होगा। गुलामी के प्रतीक चिह्न हटाए जाएंगे और ब्रिटिशकालीन नाम बदले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सूरजकुंड में चल रही गृह मंत्रियों की बैठक में भाग लेने से पहले मीडिया से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें यह प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिली है। गौरतलब है कि भाजपा सरकार द्वारा देश में कई स्थानों के भी नाम बदले गए हैं। अब उत्तराखंड में भी यही होने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top