Uttarakhand News

14 जून से पहले पहले शपथ ले सकते हैं उत्तराखंड सीएम धामी! तैयारियां शुरू

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से विधानसभा चुनाव हारने के बाद चंपावत उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। सीएम धामी 55000 से भी ज्यादा वोटों के अंतर से रिकॉर्ड तोड़ कर जीत गए हैं। अब सीएम धामी के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस समारोह को भव्य रुप देना चाहती है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बजट सत्र की शुरुआत 14 जून से हो रही है। ऐसे में 12-13 जून को विधानसभा सदस्य पद की शपथ सीएम धामी ले सकते हैं। इसकी तैयारियां विधानसभा स्थित स्वर्गीय प्रकाश पंत भवन के सभागार में चल रही हैं। हालांकि अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन विधानसभा सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा सदस्य पद की शपथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण द्वारा दिलाई जाएगी। आपको याद दिला दें कि मुख्यमंत्री धामी विधानसभा चुनाव में खटीमा सीट से हार गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने चंपावत से उपचुनाव लड़ा और बड़ी जीत हासिल की। इसलिए अब धामी मुख्यमंत्री बने रहेंगे और अब उन्हें विधानसभा सदस्य पद की शपथ लेनी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top