Uttarakhand News

सीएम धामी ने कहा,राजनीतिक जमीन खो चुके दल, अब छात्रों के कंधे पर रख रहे हैं बंदूक

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र आंदोलन के बहाने राजनीति करने वाले दलों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बात हम पहले से कह रहे थे कि कुछ राजनीतिक संगठन जो अपनी राजनीतिक जमीन पहले से खो चुके हैं। देश भर के अंदर भी और उत्त्तराखण्ड में भी, अब छात्रों और छात्राओं को आगे करके, उनके कंधे पर बंदूक रख रख रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि हमने कल देखा कि ऐसे लोग कल छात्रों के बीच में आ गए और बीच में आकर जिस तरह से पत्थर फेंके और आंदोलन को हिंसात्मक तरफ ले गए, यह निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोग जो अनावश्यक रूप से आये हैं, उन्हें हमारा प्रशासन देखेगा की ये कौन लोग हैं। हम छात्रों का कोई नुकसान नहीं करना चाहते, सरकार उनके हित के लिए ही काम कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top