
Badrinath Dham | Char Dham Yatra 2026 | Uttarakhand News | Pushkar Singh Dhami | Pilgrimage News : देवभूमि उत्तराखंड में आस्था का महासंगम देखने को मिला, जब भगवान श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम “जय बद्री विशाल” के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कपाटोद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी में भी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। साथ ही धाम पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों से ग्रीन और क्लीन चारधाम यात्रा में सहयोग करने की अपील भी की।
धाम में कपाट खुलने के साथ ही आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया….जिससे पूरा परिसर लोक संस्कृति के रंग में रंग गया।
इस दौरान भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का दौर भी चलता रहा, जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मुख्यमंत्री ने धाम में संचालित भंडारे का शुभारंभ भी किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया।






