CM Corner

अंतिम विदाई से पहले जसपाल राणा के घर पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धांजलि देकर परिजनों को बंधाया ढांढस

Ad

Jaspal Rana | Pushkar Singh Dhami | Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जसपाल राणा ने खेल जगत में अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से देश और उत्तराखंड को गौरवान्वित किया। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

सीएम धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा का निधन खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। देश ने एक महान खिलाड़ी, मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे…और परिवार को इस दुख को सहन करने का संबल प्रदान करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top