Dehradun News

सीएम धामी का नया अंदाज…सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे युवा मुख्यमंत्री

Ad

देहरादून: राज्य के मुखिया पुष्‍कर सिंह धामी युवाओं में काफी प्रसिद्ध हैं। उनकी छवि भी एक युवा नेता और युवा मुख्यमंत्री की है। सीएम धामी अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वे कभी हाथों में बल्ला थामे दिखते हैं तो कभी साइकिल का हैंडल ।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, इस बार सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने ही अंदाज में प्रदेशवासियों को फिटनेस का मंत्र दिया। मंगलवार को सुबह सुबह देहरादून की सड़कों पर मुख्यमंत्री धामी साइकिल चलाते दिखे। इस दौरान उन्‍होंने युवाओं को फ‍िट रहने का मंत्र भी दिया।

बता दें कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल के तहत साइकिल रैली आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रैली का शुभारंभ किया। यह साइकिल रैली देहरादून से मसूरी तक होगी। इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने खुद भी साइकिल चलाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top