Chamoli News

लापता हवलदार पंकज के परिवार से CM धामी ने की फोन पर बात, दिया भरोसा

Ad

Chamoli | Havaldar Pankaj | Search Operation: नीति घाटी में भारी बारिश के कारण उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। हवलदार पंकज के परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार से मदद की अपील की थी…जिसके बाद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि हवलदार पंकज की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान पर लगातार नजर रखी जाए और खोज एवं बचाव कार्य में तेजी लाई जाए।

हवलदार पंकज को खोजने के लिए सेना, BRO, ITBP, पुलिस, जिला प्रशासन, NDRF और SDRF की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। खराब मौसम और नाले में तेज बहाव के बीच टीमें संभावित स्थानों पर तलाश कर रही हैं।

हवलदार पंकज पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी ने भी उनके परिजनों से बातचीत कर प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

CM धामी ने परिवार से की बात

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से परिवार के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है और सर्च ऑपरेशन की प्रगति की जानकारी ली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फोन पर हवलदार पंकज के परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना।

सीएम धामी ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ खड़ी है और हवलदार पंकज की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित सभी एजेंसियों को खोज अभियान में पूरी गंभीरता और तेजी के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी प्रशासन को निर्देशित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top