Pauri News

सर्किट हाउस छोड़ रावत गांव पहुंचे सीएम धामी, पहाड़ी होमस्टे में बिताई पूरी रात

Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका काम करने का तरीका भी कई नेताओं से जुदा है। कुछ ऐसा ही रविवार की रात को भी देखने को मिला जब सीएम धामी ने सर्किट हाउस में ना ठहर कर पहाड़ी होमस्टे में विश्राम करने का निर्णय लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के बाद पौड़ी स्थित रावत गांव में मेजर ( से.नि ) गोर्की चंदोला के मिट्टी से बने पहाड़ी शैली के होम स्टे में रात्रि विश्राम करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। पहाड़ी शैली पर बने होमस्टे का अवलोकन करते हुए उन्होंने प्रशंसा जाहिर की एवं रिंगाल से बने उत्पादों के बारे में जानकारी ली ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में होम स्टे की अपार संभावनाएं है। होम स्टे स्वरोजगार, आत्मनिर्भर उत्तराखंड, आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। लोगों का रुझान लगातार होम स्टे की ओर बढ़ रहा है। होस्ट स्टे से लोगों को उत्तराखंड के पारंपरिक खानपान और संस्कृति के बारे में पता चलता है। राज्य सरकार होम स्टे को लगातार बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पौरी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top