Uttarakhand News

अब ENTRY आसान नहीं, दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वालों पर रखी जाएगी नजर

Ad

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से उत्तराखंड की चर्चा पूरे देश में हो रही है। हो ना हो, मगर प्रदेश की छवि पर बट्टा लगा है। छवि को ठीक करने के लिए धामी सरकार लगातार एक्शन में भी है। अब सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी-दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले हर बाहरी व्यक्ति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के अनुसार अब वन और अन्य क्षेत्रों में होटल, रिजॉर्ट या धार्मिक गतिविधियों के लिए हो रहे अतिक्रमण से सख्ती से निपटा जाएगा। अपराधियों व असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की शह देने के मूड में सरकार नहीं है। अंकिता भंडारी हत्याकांड की वजह से प्रदेश में भारी आक्रोश है। इसी बीच सीएम धामी ने कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के कई अहम निर्देश दिए।

सीएम धामी ने सभी जिलाधिकारियों को कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में तत्काल एक्शन लेने को कहा है। मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि देवभूमि में शांति बनाए रखमे के लिए जिम्मेदार होना जरूरी है। बाहर से आने वालों पर खासतौर से नजर रखी जाएगी। असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top