Uttarakhand News

मोरबी हादसे के बाद उत्तराखंड में डर, सीएम धामी ने फौरन लिया एक्शन

Ad

देहरादून: गुजरात के मोरबी में हुए दुर्भाग्यपूर्ण पुल हादसे ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। अबतक 150 से भी ज्यादा लोगों के मरने की खबर मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही है। अब इस घटना के बाद उत्तराखंड में भी बड़ा एक्शन लिया गया है। शासन ने प्रदेश में पुलों का नियमित सुरक्षा ऑडिट करने और समय समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुल पुराने हो जाने के कारण हादसे का डर बना अर्हता है। शासन का कहना है कि पुलों का उचित रखरखाव जरूरी है। पुलों पर भर क्षमता का खास ध्यान भी नहीं रखा जा रहा है। शासन द्वारा इस बारे में लोनिवि को निर्देशित किया गया है। इनमें मोटर पुल, पैदल पुल और झूला पुल भी शामिल हैं। यदि पुलों के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर अधिशासी अभियंता जिम्मेदार होंगे।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के बाद प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग आरके सुधांशु ने सभी पुलों का सुरक्षा आडिट करने को कहा है। बता दें कि प्रदेश में इस समय 3400 से अधिक छोटे-बड़े पुल हैं। शासन ने पुलों के समीप संकेतक लगाने और इन्हें ठीक करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top