Dehradun News

सीएम धामी में नज़र आया एक पिता…बच्ची के जूते के फीते बांधते हुए फोटो VIRAL

Ad

देहरादून: प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने अलग अंदाज के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं। सीएम धामी ने फिर एक बार बच्चों के प्रति अपनी हमदर्दी का एहसास कराया है। देहरादून में एक जगह आवासीय छात्रावास के लोकार्पण कार्यक्रम में गए सीएम धामी ने तब सभी का दिल जीत लिया जब वो दूसरी कक्षा की बेटी के जूते के फीते बांधने लगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि देहरादून के प्रेमनगर के बनियावाला में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के लोकार्पण मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे थे। जहां उन्होंने छात्राओं को गणवेश और जूते भेंट किए। इस दौरान सीएम ने दूसरी कक्षा की छात्रा को जूता पहनाया। इतना ही नहीं सीएम धामी ने खुद उसके जूते के फीते बांधे। इसे देखकर नन्हीं बच्चियां बेहद खुश दिखीं।

इस दौरान सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों की छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य और स्‍वच्‍छता को ध्‍यान में रखते हुए कार्पस फंड के तहत हर विद्यालय को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। जिससे सेनेट्री पैड की उपलब्‍धता बनी रहेगी। सीएम धामी के इस फैसले और अंदाज की तारीफ हर तरफ हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top