CM Corner

CM धामी ने किया वीर CDS रावत को नमन,जनरल साहब का जाना मेरे लिए पिता को खोने जैसा है

Ad

देहरादून:विधानसभा शीतकालीन सत्र में जाने से पूर्व विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी मंत्रीगणों एवं विधायकगणों द्वारा भी जनरल सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad

विधानसभा में कुछ देर का मौन रखकर जनरल बिपिन रावत जी और अन्य वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि CDS जनरल बिपिन रावत जी, उनकी पत्नी व 11 अन्य वीर सपूतों का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। भारत माँ की सेवा में तत्पर सादगी व सरलता की प्रतिमूर्ति जनरल रावत जी की बातों में सदैव उत्तराखण्ड की चिंता झलकती थी।

आप एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में हमेशा देशवासियों के स्मृतियों में अमर रहेंगे। मैने अपने पितातुल्य संरक्षक और मार्गदर्शक को खोया है। जनरल बिपिन रावत जी का निधन उत्तराखण्ड और भारतवर्ष के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत श्रीमती मधुलिका रावत जी से भी हमें सदैव स्नेह प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से दोनों की आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ और सभी शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूँ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top