Uttarakhand News

उत्तरकाशी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने को लेकर दिए निर्देश

Ad

,देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू धसाव की घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए जारी बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए मलवा हटाने का कार्य निरंतर जारी है, मलवा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। वॉकी-टॉकी के थ्रू टनल में फंसे मजदूरों से संपर्क हुआ हैं। फिलहाल सभी मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं । टनल में पानी की आपूर्ति के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है । इसी पाइपलाइन के जरिए रात में चने के पैकेट कंप्रेसर के जरिए दबाव बनाकर टनल में फंसे श्रमिकों तक भेजे गए हैं। पूरी रात बचाव कार्य चला है और अभी भी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top