Haridwar News

उत्तराखंड में अलर्ट रहें अधिकारी-कर्मचारी, सीएम धामी बोले कभी भी हो सकती है चेकिंग…

Ad

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बीते दिनों देहरादून आरटीओ कार्यालय पहुंचकर छापा मारा और मुख्य अधिकारी को निलंबित भी कर दिया। अब उन्होंने शुक्रवार को हरिद्वार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गैरहजिर ना होने की चेतावनी भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने समय के हिसाब से कार्यालय में उपस्थित रहें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कभी भी अस्पताल, नगर निगम की सफाई व्यवस्था के अलावा कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया जा सकता है और कमी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बिजली की चोरी की घटनाओं पर सख्ती बरती जाए और ऐसा करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाए। साथ ही उन्होंने कावड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top