Pithoragarh News

कुमाऊं: सीएम धामी ने अधिकारियों की लगाई क्लास, बोले परिणाम सही नहीं होगा…

Ad

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर नाराज नजर आए हैं। पिथौरागढ़ में हो रहे विकास कार्यों की धीमी गति देखकर उन्होंने अधिकारियों की क्लास लगाई है। सीएम धामी ने साफ कहा कि सालों साल पुराने काम पेंडिंग हैं और लोगों को कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने परिणाम देख लेने की चेतावनी भी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला स्तर के अधिकारियों के साथ जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का टारगेट अधिकारियों को दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना और एनएच के अधिकारियों को सड़कों का कार्य गुणवत्त्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा।

सीएम धामी का कहना था कि पैसा चाहे केंद्र का हो या राज्य का, उसका सही ढंग और सही समय पर उपयोग होना चाहिए। विकास कार्यों की सुस्त गति को देखखर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि इसमें जल्द सुधार नहीं आया तो परिणाम भी गंभीर होंगे। विभागों की लेटलतीफी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बैठक में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top