Champawat News

मां पूर्णागिरी के भक्तों की राह में सीएम धामी लाएंगे उजाला, रोशन होगा मां के धाम का मार्ग

Ad

Tanakpur news: Maa Purnagiri Dhamः CM Dhami’s planः drenched in lightsः Kakrali Gateः UPCLः देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र धामों में से एक मां पूर्णागिरी धाम के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अब मां पूर्णागिरी धाम का मार्ग दिन छिपते ही रोशनी से सराबोर हो जाएगा। ककराली गेट से मां पूर्णागिरी धाम तक करीब 25 किलोमीटर के क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। बजट मिलते ही स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मेला मजिस्ट्रेट और एसडीएम आकाश जोशी के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने मां पूर्णागिरी धाम तक जाने वाली सड़क को जगमग करने की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अगले मेले तक धाम क्षेत्र रोशनी से जगमग हो जाएगा। नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक लिमिटेड (एनएचपीसी) ने बिजली बिल के 80 लाख रुपये और मरम्मत का खर्च वहन करने का जिम्मा लिया है।

बताते चलें कि पिछले कुछ सालों में मां पूर्णागिरी धाम के भक्तों की संख्या में इजाफा हुआ है। उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी के विभिन्न इलाकों से मां के भक्त साल भर दर्शनों के लिए धाम में पहुंचते हैं। ऐसे में ककराली गेट से धाम तक जाने वाली सड़क और पैदल मार्ग में रोशनी की कमी श्रद्दालुओं को परेशानी का अहसास कराती है। भक्तों की इसी दिक्कत का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा मार्ग को जगमग करने का निर्णय लिया। जिसके बाद अब उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने करीब 25 किलोमीटर मार्ग में स्ट्रीट लाइट के लिए 3.75 करोड़ की डीपीआर बनाई है। उम्मीद है जल्द ही बजट मिलने के बाद मां पूर्णागिरी धाम जाने वाला मार्ग रोशनी से जगमग हो उठेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top