Nainital-Haldwani News

कल हल्द्वानी आएंगे मुख्यमंत्री धामी, पीएम की घोषणा पर होगी जरूरी बैठक

Ad

हल्द्वानी: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर हल्द्वानी आ रहे हैं। दिनांक 18 नवम्बर (शुक्रवार) को जनपद भम्रण पर आने वाले सीएम धामी के कार्यक्रमों का पूरा ब्यौरा सामने आ गया है। बता दें कि कुछ समय पहले जब सीएम धामी अचानक हल्द्वानी आए थे तो वह सड़कों के हाल को लेकर नाराज हुए थे। जिसके बाद शहर में सड़कों और नहर कवरिंग का कार्य शुरू हो गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

बहरहाल, सीएम धामी के आगमन की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी स्टेडियम हैलीपैड बनबसा, चम्पावत से दोपहर 2ः00 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2ः20 बजे गौलापार हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके उपरान्त दोपहर 2ः35 बजे से सांय 3ः45 बजे तक प्रधानमंत्री द्वारा नगर निगम क्षेत्र हल्द्वानी हेतु की गई घोषणा के क्रियान्वयन, प्रगति की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम करेंगे।

इसके उपरान्त सांय 03ः45 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से कार द्वारा प्रस्थान कर सांय 4ः00 बजे एमबी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी के प्रांगण में श्रीमद्भगवत कथा श्रवण समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चत सांय 4ः45 बजे एफटीआई हैलीपैड से उधमसिंह नगर खटीमा के लिये प्रस्थान करेंगे। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त बैठक में ससमय स्वंय प्रतिभाग करना भी सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top