Uttarakhand News

गृहमंत्री शाह के साथ सीएम धामी की बैठक खत्म, बाहर आने के बाद दिया ये जवाब

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड में भाजपा ने चुनाव जीत लिया है लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला होना बाकि है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( cm dhami meeting with HM amit shah) और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की। बैठक के बाद दोनों ही नेता वापस जाते वक्त ज्यादा तो नहीं बोले लेकिन बैठकों का दौर आगे चलने जैसा अंदेशा मिल गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैठक में कुमाऊं मंडल में भाजपा को मिली हार की समीक्षा की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह को जीत की बधाई दी और खटीमा में हार के कारण बताए। बैठक से बाहर निकलने के बाद सीएम धामी ने कहा कि ये संगठन की समान्य बैठक रही थी।

उत्तराखंड भाजपा के कई नेता दिल्ली में मौजूद हैं और बैठकों का दौर जारी है। विधायकमंडल की बैठक के बाद ही सामने आ पाएगा कि उत्तराखंड का अगला सीएम कौन बनेगा। उत्तराखंड के नए सीएम के नाम को लेकर कयास लगातार लगाए जा रहे हैं और रोजाना इस लिस्ट में नाम जुड़ रहा है। बता दें कि बीजेपी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की 70 सीटों में से 47 सीटों पर जीत हासिल की है। ये पहला मौका है, जब इस राज्य में कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top