CM Corner

राहुल गांधी के आरोपों पर CM धामी का जवाब, लगाए झूठ फैलाने के आरोप, जानिए क्या कहा

Ad

HaridwarNews | PushkarSinghDhami |UttarakhandPolitics : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित बंदी छोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ब्रह्मलीन भूरि वाले महाराज को श्रद्धांजलि दी और संत समाज के योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं और संतों ने हमेशा देश की संस्कृति, धर्म और राष्ट्र की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संतों ने अपने जीवन को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित कर लोगों को सही मार्ग दिखाया।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन को लेकर उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। धामी ने कहा कि राहुल गांधी की हताशा और निराशा लगातार बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग लंबे समय तक सत्ता को अपना अधिकार समझते रहे…लेकिन आज देश का नेतृत्व सामान्य परिवार से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार देश के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है।

उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं और नकल के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल के खिलाफ सख्त कानून बनाया है। उन्होंने दावा किया कि नकल से जुड़े मामलों में 100 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है…और बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी गई हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने विपक्ष के उन आरोपों को भी खारिज किया…जिनमें नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने की बात कही गई थी।

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ रोकने से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लोग ऐसी सरकारों को पसंद कर रहे हैं जो सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में विकास योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश में अब विकास और रोजगार के मुद्दों पर काम हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार हुए हैं।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड में सरकार का फोकस पारदर्शी भर्ती, रोजगार और विकास पर है और प्रदेश को आगे ले जाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top