Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रद्द किया ये आदेश, जांच के निर्देश

cm dhami
Ad

Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। साथ ही उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, सोशल मीडिया पर ऐसे पत्र वायरल हुए थे जिनमें बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन और अन्य सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मकानों पर नंबर प्लेट लगाने का काम एक बाहरी व्यक्ति को सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार की सभी योजनाएँ जनहित, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ लागू की जानी चाहिएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे कार्यों में स्थानीय लोगों के रोजगार और हितों को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि 10 करोड़ रुपये तक की सरकारी अधिप्राप्तियों में स्थानीय लोगों को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और इस संबंध में जारी आदेशों का हर स्तर पर सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top