Election Talks

सीएम धामी का कांग्रेस पर तंज, हमने काम किया और विरोधियों ने कारनामे किए

Ad

देहरादून: उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए केवल एक हफ्ता बचा है। राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंक रहे हैं। ऐसे में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपनी विधानसभा के साथ अन्‍य विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए लोगों से वोट मांग रहे हैं। सरकार को लेकर विपक्ष रोजगार व अन्य मुद्दों पर घेर रहा है और इसका जवाब सीएम धामी ने दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव मैदान में कारनामे करने वाले और विकास कार्य करने वालों के बीच मुकाबला है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर सरकार बनाकर राज्य में इतिहास रचने जा रही है। उत्तराखंड की जनता को भाजपा पर भरोसा है और इसीलिए हम दुनिया का सबसे बड़ा दल बन पाए हैं।

भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी को जीताने का काम कर रहे हैं तो दूसरे ऐसे भी दल हैं… जहां अपने फायदे के लिए अपने ही दल की बलि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के ऐलान से पहले ही नेता खुद को सीएम उम्मीदवार बोल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top