Uttarakhand News

त्यूनी हादसे में लापरवाही करने वाले नही बचेंगे, मुख्यमंत्री ने अधिकारी को दिए निर्देश

Ad

देहरादून। त्यूनी में चार बच्चों के आग में जलकर मौत के मामले में राज्य सरकार की ओर से प्रथम दृष्टया दोषियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। जहां इस मामले में तहसीलदार और पटवारी को निलंबित करने में देर नहीं लगाई गई तो वहीं रजिस्ट्रार कानूनगो का भी तबादला कर दिया गया है। जबकि फायर सर्विस के प्रभारी समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। सीडीओ द्वारा मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad


त्यूनी में हुए अग्निकांड में घर में मौजूद चार मासूम बचियों की आग में जलकर मौत हो गयी थी। इस मामले में अब तक जिन भी लोगों की प्रथम दृष्टया लापरवाही मिली है उन पर तत्काल एक्शन लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश हैं कि दोषियों पर ठोस कार्रवाई की जाए।

इसी क्रम में घटना वाली रात ही सीएम के निर्देशों पर देहरादून की डीएम और एसएसपी मौके पर पहुँचे। पुलिस एवं प्रशासन दोनों के स्तर से दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। मामले में तहसीलदार, पटवारी को निलंबित करने के साथ ही रजिस्ट्रार कानूनगों का ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं, पूरी घटना की सीडीओ के स्तर से मजिस्ट्रियल जांच कराई जा रही है।

दूसरी ओर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फायर प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दें कि स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष था कि आग बुझाने की गाड़ियां थोड़े ही पानी के साथ मौके पर पहुँची थी। मुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए समस्त दोषियों पर एक्शन के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top