Uttarakhand News

सोशल मीडिया युवाओं की ताकत और ट्विटर पर ट्रेंडिंग पर रहे युवा CM धामी… खास बन गया जन्मदिन

देहरादून-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड करते रहे। शुक्रवार को सीएम का जन्मदिन था और दिन भर उन्हें बदाई संदेश मिल रहे थे। ऐसे में वह ट्रेंड कर रहे थे। सोशल मीडिया को युवाओं की ताकत कहा जाता है और ऐसे में युवा मुख्यमंत्री का ट्रेंड होना ये ,साबित कर रहा है सीएम अपनी कार्यशैली से राज्य के युवाओं को भरोसा दे रहे हैं।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों व राज्य के कैबिनेट मंत्रियों सहित हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाइयां दी। यही वजह है की ट्विटर में हैप्पी बर्थडे पुष्कर सिंह धामी ने टॉप ट्रेंड किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। यह भी ट्विटर पर टॉप फाइव पर ट्रेंड करते रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशके मंत्रिगणों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न दायित्वधारियों, जनप्रतिनिधियोंने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आये प्रदेश के लोगों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जन समस्यायें भी सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने सभी काआभार व्यक्त करते हुए सभी से प्रदेश के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ धाम में उनके नाम से विशेष पूजाएं संपन्न हुई। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर भी दोनों धामों में विशेष पूजाएं की जाएंगी।देहरादून श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री श्री धामी की ओर से विशेष पूजाएं सम्पादित कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की गयी। इसके साथ ही श्री केदारनाथ धाम में श्री धामी के जन्म दिवस के अवसर पर रूद्राभिषेक कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी। शनिवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर भी दोनों धामों में विशेष पूजा के प्रबंध किये जा रहे हैं।

To Top