Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड पहुंचे MP के मुख्यमंत्री शिवराज सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए, वायरल हुआ वीडियो

Ad

काशीपुर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बीते रोज उत्तराखंड आए हुए थे। यहां काशीपुर में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में काफी बड़े बड़े नेता पहुंचे थे। जिनमें मध्यप्रदेश के मुखिया का नाम भी शामिल था। इस दौरान जब सीएम शिवराज सिंह चौहान समारोह स्थल पर सीढ़ियों पर ही गिर पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि आयोजन एक होटल में किया गया था। ऐसे में सीएम चौहान मेन गेट से अंदर आए और रिसेप्शन हॉल में जाने के लिए आगे बढ़े तो सीढ़ियों पर उनका पैर फिसल गया। वो तो अच्छा हुआ कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सुरक्षाकर्मी भी चल रहे थे।

मदन कौशिक और सुरक्षाकर्मियों की मदद से सीएम शिवराज सिंह चौहान वापस खड़े हुए और आसपास देखकर मुस्कुराकर फिर चलने लगे। बता दें कि एक बार पहले भी इस तरह की घटना सीएम शिवराज की साथ घट चुकी है। दरअसल इसी साल जनवरी में वह सीहोर के एक कार्यक्रम में गिर गए थे। तब उन्हें चोट भी आई थी। गौरतलब है कि घटना का वीडियो काफी वायरल हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top