Uttarakhand News

स्टाफ नर्स भर्ती हुई स्थगित, सीएम ने कहा हर जिले में हो परीक्षा का आयोजन

उत्तराखंड: एक बार फिर स्थगित हो गई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा, लंबा हुआ अभ्यर्थियों का इंतजार
Ad

देहरादून: कोरोना वायरस के बढ़ते मामले सरकार के तमाम प्लानिंग पर पानी फेर रहे है। कई योजनाओं को लेकर तैयारी की गई थी लेकिन कोरोना वायरस के वजह से वो धरातल पर नहीं उतारी जा सकी। बड़ी खबर राजधानी से सामने आ रही है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड की स्थिति में अभ्यर्थियो की सुरक्षा व सुविधा हेतु चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत 28 मई को होने जा रही स्टाफ नर्स की सीधी भर्ती परीक्षा को प्रदेश के दो जनपदों की बजाय सभी जनपदों में आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। बोर्ड द्वारा इसकी व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध करने पर मुख्यमंत्री ने उक्त परीक्षा को स्थगित कर मध्य जून तक आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में अभ्यर्थियो को आने जाने में असुविधा न हो, आवास की परेशानी ना हो और एक साथ अधिक भीङ न हो, इसलिए यह परीक्षा सभी जनपदों में करायी जाए , साथ ही यह भी निर्देश दिये की सभी जनपदों में परीक्षा को ले कर तैयारी शीघ्र पूरी कर ली जायें ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top