Uttarakhand News

18 मई के बाद उत्तराखंड सरकार लेगी बड़ा फैसला, सीएम का बयान सुनिए

Ad

देहरादून:उत्तराखंड से बड़ी खबर है कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 18 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू किया था। लेकिन अब प्रदेश सरकार 7 दिन और कोविड कर्फ्यू को बढ़ा सकती है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बाद मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी इसके संकेत दिए है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि कोविड कर्फ्यू 7 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री भी इस पक्ष में हैं कि कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया जाना चाहिए। कोविड कर्फ्यू लागू होने से प्रदेश में कोरोना के मामलों में कुछ हद तक कमी भी देखने को मिली है। लेकिन सरकार की कोशिश है कि पूरी तरीके से कोरोना की चेन को तोड़ा जाए जिसके लिए कोविड कर्फ्यू को बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग में महिला पुलिसकर्मी ने की आमा की मदद,हर जगह हो रही है SI सोनल रावत की तारीफ

यह भी पढ़ें: फ्रंटलाइन वर्कर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं पर्यटन मंत्री,प्रेमनगर आश्रम में 200 का क्वांरटाइन सेंटर शुरू

यह भी पढ़ें: नहीं रुक रही है कालाबाजारी,कुसुमखेड़ा में पुलिस ने एंबुलेंस चालक की चोरी पकड़ी

यह भी पढ़ें: पहाड़ के ऋषभ के लिए सुनील गावस्कर का दावा,भविष्य में होंगे टीम इंडिया के कप्तान, कारण भी बताया

वीडियो सोर्स-newsheight

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top