Dehradun News

सीएम ने की कड़ी कार्रवाई: रिखणीखाल में बिजली हादसे के बाद तीन अधिकारी किए निलंबित

cm dhami
Ad

देहरादून: रिखणीखाल ब्लॉक के वड्डाखाल क्षेत्र में बिजली लाइन पर काम करते हुए संविदा लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन, अवर अभियंता शुभम कुमार और अधिशासी अभियंता विनीत कुमार सक्सेना को तत्काल निलंबित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम धामी ने स्पष्ट कहा कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न दोहराई जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली के काम के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण जैसे हेलमेट, ग्लव्स, सेफ्टी बेल्ट और इन्सुलेटेड औजार उपलब्ध और सही तरीके से इस्तेमाल किए जाएं।

इसके साथ ही उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPCL) के वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनके सही वितरण पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जान और सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top