CM Corner

वायरल खबर : होली के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर जीता प्रदेश की जनता का दिल

Ad

हल्द्वानी : हल्द्वानी लाइव : उत्तराखण्ड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बयान पर पिछले दिनों खूब बवाल हुआ । लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर किए गए उनके दो ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं । ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट से किए गए  इन ट्वीटस ने प्रदेश की जनता का दिल जीत लिया है । आप भी पढिए ऐसा क्या खास है इन ट्वीटस में ।

ADVERTISEMENTS Ad

होली के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को जिस अंदाज में होली की शुभकामनाएं दीं लोगों का दिल जीत ले गए। उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तराखंड की प्रमुख भाषाएं गढ़वाली और कुमाउंनी में बधाई दी।इस मौके पर उन्होंने अपनी ऑफिशियल ट्वीटर एकाउंट पर शुभकामना संदेश लोगों को दिया।

जैसे ही उन्होंने ट्वीट किया वह सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। उनकी इस पहल से संदेश की खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने लिखा ‘मेरा उत्तराखंड भै बैण्यों कै होलीक भौत भौत बधई। हमरा कुमाऊक होलि देश दुनिया म विख्यात छ। अबीर गुलालेक यो होलि अबीर गुलाल, शांति, सद्भावना, खुशहाली क साथ यो राज्य अघिल बढ़ो, यो मोरि द्यबतों तै कामना छौ। अफु सबु लोगुं कै होलीक भौत भौत बधई।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top