Election Talks

12 फरवरी को पहली बार उत्तराखंड में जनसभा करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

Ad

देहरादून: भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए ताबड़तोड़ प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा के बड़े-बड़े महारथी उत्तराखंड के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 12 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आने वाले हैं। जहां वे तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे और इस दौरान एक ही दिन में तीन विधानसभा क्षेत्रों की जनता को संबोधित करेंगे। इन जनसभा की तैयारियों में भाजपा संगठन पूरी तरह से जुट गया है। बता दें यह पहला मौका होगा जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में जनसभा करने आ रहे हैं।

12 फरवरी को 11:00 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ 12:00 बजे से 12:30 बजे तक टिहरी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:20 से 2:50 तक कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र और 4:05 से 4:35 तक रुड़की विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 5:20 पर जौली ग्रांट एयरपोर्ट से अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top