CM Corner

सीएम रावतः देवभूमि उत्तराखंड में गलत कामों को बर्दाश्त नही किया जाएगा

Ad

देहरादूनः मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में गलत कामों को बर्दाश्त नही किया जाएगा। असामाजिक और गैर कानूनी कृत्यों में संलिप्त तत्वों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

अवैध गतिविधियों में अधिकारी, कर्मचारियों या किसी अन्य स्तर पर मिलीभगत पाए जाने पर संबंधित को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है कि किसी तरह की लापरवाही न हो। पुलिस विभाग से पूरे प्रदेश में अवैध शराब, नशा व आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अपना तंत्र खासतौर पर मुखबिर तंत्र मजबूत करने को कहा गया है।

अपराधियों में पकड़े जाने का भय होना चाहिए। आम जनता से भी सहयोग लेना आवश्यक है। पुलिस महकमे को शासन स्तर से जो भी मदद की जरूरत होगी, दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top