Haridwar News

आचार संहिता लागू, जिले में 48 घंटे में 10 हजार बैनर होर्डिंग हटाए गए

Ad

Uttarakhand News: Haridwar Updates: चुनावी आचार संहिता लागू होने से सभी जिलों का प्रशासन एक्टिव हो गया है। बात हरिद्वार जिले की करें तो प्रशासन राजनीतिक बैनर और होर्डिंग हटाने में जुटा हुआ है। 48 घंटे के भीतर करीब 10 हज़ार बैनर होर्डिंग हटाए जा चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रेस कांफ्रेंस में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जानकारी दी। धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में करीब 20 लाख मतदाता है। पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर वोट परसेंटेज 72 फीसदी रहा था। इस बार वोट परसेंटेज को बढ़ाकर 85 फ़ीसदी करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक हरिद्वार सीमांत जिला है जिले की सीमाओं पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। इसको लेकर इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटर स्टेट मीटिंग की जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top