Uttarakhand News

हल्द्वानी: आचार संहिता लागू, पुलिस ने 14 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Nainital: लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने हेतु प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा सभी थाना प्रभारी/चौकी/एसओजी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग किये जाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी, एसपी क्राइम, यातायात, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, रामनगर, भवाली एवं लालकुआं के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारियों द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाकर अलग-अलग 14 मामलों में 412 पव्वे देशी, 27 अद्दे अंग्रेजी, 586 पाउच व 345 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 14 नशे के तस्करों को गिरफ्तार किया है।रामनगर पुलिस द्वारा इसके अतिरिक्त 1000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

1- कोतवाली हल्द्वानी- राजपुरा, सलनाकोट गली क्षेत्र में 02 आबकारी मामले में 02 व्यक्तियों के कब्जे से कुल- 96 पव्वे देशी, 130 पव्वे, 27 अद्दे अंग्रेजी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

2- थाना कालाढॅूगी- रतनपुर क्षेत्र में 01 व्यक्ति के कब्जे से 36 पाउच शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

3- थाना खनस्यू- गरगढ़ी क्षेत्र में यू0के0- 04 एए-9971 में सवार 01 व्यक्ति के कब्जे से 96 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

4- थाना भवाली- क्वारब के पास 01 व्यक्ति के कब्जे से 90 पव्वे देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

5- कोतवाली रामनगर- तुमड़ियाडाम क्षेत्र में राजू द्वारा अपने खेत में भट्टी लगाकर अवैध कच्ची शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा भट्टी नष्टकर 200 लीटर कच्ची शराब बरामद एवं 1000 लीटर लाहन नष्ट किया गया।
ज्वालावन क्षेत्र तथा थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान 03 व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 110 पाउच शराब खाम, 65 लीटर कच्ची शराब, 440 पाउच कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

6- कोतवाली लालकुआं- जयपुर बीसा, बजरी कम्पनी, वार्ड नंबर 02, क्षेत्र में 03 अलग-अलग मामलों में 03 व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 79 पाउच शराब खाम, 85 पाउच शराब खाम, 156 पाउच शराब खाम बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

7- थाना चोरगलिया- काडापानी क्षेत्र में 02 अलग-अलग मामलों में 02 व्यक्तियों के कब्जे से क्रमशः 28 लीटर कच्ची शराब खाम एवं 52 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

उक्त सभी के विरूद्व अवैध मादक पदार्थो की तस्करी किये जाने पर सम्बन्धित थाने में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है, तथा तस्करी में लिप्त 01 मोटर साइकिल वाहन को सीज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top