Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में ठंड ने तोड़ा 10 वर्षों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग के अपडेट पर डाले नजर

Ad

Haldwani weather report:- उत्तराखंड में इस बार की ठंडा ने पिछले वर्षों के कई रिकॉर्ड तोड़ दिखाए हैं। बीते बुधवार को तराई भाभर के क्षेत्र में ठंड का भयावह रूप देखने को मिला। हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाके भीषण शीतलहर की चपेट में नजर आए। यूं तो नए साल के आगमन के बाद से ही लगातार सर्दी होने से लोग ठिठुरन का सामना कर रहे हैं, परंतु कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में बुधवार का दिन अब तक का सबसे सबसे ठंडा दिन रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले 10 सालों की तुलना में 10 जनवरी 2024, बुधवार को अधिकतम तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। ऐसे में यह दिन 10 वर्षों में सबसे सर्द दिन माना जा रहा है।मौसम संबंधित आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में 2014 से 2023 तक, अधिकतम तापमान 10 जनवरी 2014 को 13 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि बुधवार को तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।वहीं बुधवार का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

ठंड के चलते हल्द्वानी क्षेत्र में बुधवार को धूप का नजारा देखना दुर्लभ हो गया। सुबह लोगों की आंख खुलते ही शहर कोहरे में लिपटा हुआ मिला। मौसम विभाग की माने तो तापमान में करीब 4.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। रात में घने कोहरे के कारण ठिठुरन और बढ़ती ही जा रही है।

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में ठंड में वृद्धि होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top