Uttarakhand News

उत्तराखंड: स्कूलों के बाद कॉलेज खोलने की तैयारी शुरू, कभी भी हो सकता है ऐलान !

Ad

देहरादून: कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से पठन पाठन भी प्रभावित हुआ है। अब अनलॉक की प्रक्रिया के बाद पठन पाठन को पटरी में लाने की तैयारी की जा रही है। वहीं सरकार पिछले कई महीनों से बंद डिग्री काॅलेजों को खोलने की तैयारी में जुट चुकी है। राज्य सरकार सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को तो खोलने के आदेश जारी चुकी है, जिसमें 10वीं व 12वीं की कक्षाएं संचालित की जायेंगे। लेकिन अब सरकार उच्च शिक्षण संस्थाओं को भी सीमित तरीके से खोलने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। वहीं एक नवंबर से कॉलेज खोलने की संभावनाएं जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में कांग्रेस प्रवक्ता का बयान,हरक अपनी ही सरकार को कर रहे हैं ब्लैकमेल

यह भी पढ़े:सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया शोक

बता दें कि उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इस संबध में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने पर विचार किया गया है। डॉ. रावत ने कहा नवम्बर से काॅलेजों को खोले जाने का निर्णय लिया जायेगा। उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि स्नातकोत्तर की कक्षाएं पहले चरण में शुरू की जायेंगी। इसके लिये पहले उच्च शिक्षा विभाग से एसओपी जारी की जायेगी। फिलहाल इस सम्बंध में विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को तैयारियां करने को कहा है। वहीं कुमाऊं विवि कॉलेज खेलने के लिए तैयारियों में जुट चुका है।

यह भी पढ़े:हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए खुशखबरी, ग्रेजुएशन की कई सीटों में मिली मान्यता

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:गुरजीत को नासा में मिला 71,590 डॉलर का पैकेज,GIC से की थी पढ़ाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top