Nainital-Haldwani News

नैनीताल पहुंचे मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव, सातताल में हुई शूटिंग

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी में अमूमन बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती रही है। इस बार भी एक नई शूटिंग शुरू हुई है।।इसी सिलसिले में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव नैनीताल पहुंचे हैं। किनके साथ अभिनेता हेमंत पांडे भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार राजपाल यादव नैनीताल के होटल बलरामपुर हाउस में रुके हुए हैं। राजपाल पहली नैनीताल नहीं आए हैं। इससे पहले साल 2021 मार्च में वह मां नयना देवी के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचे थे। वह इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल की हसीन वादियों में आए हुए हैं।

खबरें यह भी हैं कि शनिवार को यहां पहुंचे राजपाल यादव ने रविवार सुबह शूटिंग की। रविवार को वह सातताल ग‌ए थे। सातताल में ही उनकी नई फिल्म का फिल्मांकन हो रहा है। बलरामपुर हाउस के जीएम एमसी खुल्बे का कहना है कि शूटिंग के लिए राजपाल की टीम ने काफी कमरे बुक किए हैं। हो सकता है और भी सितारे यहां पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top