Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सड़कों पर उतरे कमिश्नर दीपक रावत, लापरवाही देख सील कर दी दुकान

Ad

हल्द्वानी: सड़कों पर होने वाला अतिक्रमण हल्द्वानी नगर की बड़ी समस्याओं में से एक है। फुटपाथ और बाजार में दुकानों के बाहर ठेले व फड़ लगाने की वजह से रास्ता चलने लायक भी नहीं बचता। ऐसे में प्रशासन भी लगातार सख्ती बरतने का प्रयत्न कर रहा है। अब कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत पैदल ही निरीक्षण के लिए निकले तो उन्होंने एक दुकान का सामान सड़क पर पाए जाने पर उसे सील करवा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मण्डलायुक्त दीपक रावत ने रेलवे बाजार में सड़कों पर किये गए अवैध अतिक्रमण, रोड़वेज़ स्थित सुलभ शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। रेलवे बाजार में जैन इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर द्वारा सड़क पर किये गए अवैध अतिक्रमण के सम्बन्ध में मालिक द्वारा आयुक्त से माफी मांगी गई व लिखित में दुकान में चस्पा किया गया कि आज के बाद किसी भी हालत में सड़क पर दुकान का सामान नहीं रखा जाएगा।

आईएएस दीपक रावत ने निर्देश दिए कि पुनः सड़क पर सामान पाए जाने पर उनकी दुकान को सील कर दिया जाए। इसके साथ ही हिमालयन स्टील वर्क्स की दुकान का समान भी सड़क पर पाए जाने पर नगर निगम को दुकान सील करने को कहा। इसके बाद से तमाम दुकान संचालकों में हड़कंप भी मच गया था। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top