Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गफूर बस्ती में अतिक्रमण हटाने का प्लान तैयार! एक्शन में कमिश्नर दीपक रावत

Ad

हल्द्वानी: गफूर बस्ती में रेलवे भूमि पर अतिक्रमणकारियों के मामले में रेलवे प्रशासन व प्रशासन ने एक्शन में तेजी दिखानी शुरू कर दी है। रेलवे की भूमि से अतिक्रमण को हटाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में सभी मुख्य अधिकारियों के साथ सोमवार को सर्किट हाउस में एक समन्वय बैठक हुई।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बैठक में अतिक्रमणकारियों को रेलवे भूमि से हटाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। साथ ही रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए उपयोग में आने मशीनरी को लेकर लेकर भी वार्तालाप हुआ। बैठक में निर्देश दिए गए कि सर्वप्रथम पूर्व में किए गए डिमार्केशन के अंतर्गत आ रहे अतिक्रमणकारियों को सार्वजनिक रूप से नोटिस प्रकाशित कर दिया जाए।

इसके साथ ही फोर्स के मौजूद रहने की व्यवस्था पर विचार किया गया। ड्रोन एवं कैमरों से वीडियो ग्राफी भी की जाएगी। इस दौरान रेलवे इज्जतनगर मंडल के एडीआरएम, कुमाऊँ मंडलायुक्त दीपक रावत, डीएम नैनीताल धीराज, एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट, सीएमओ नैनीताल भागीरथी जोशी बैठक में मौजूद थे।

इनके अलावा बैठक में एडीएम अशोक जोशी, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार, एसपी अपराध/ यातयात डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धौनी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, तहसीलदार हल्द्वानी संजय कुमार, अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top