Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में लगा दरबार, कमिश्नर दीपक रावत ने मिनटों में दूर की महिला की परेशानी

Ad

हल्द्वानी: मण्डलायुक्त दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में कुमाऊं मण्डल के फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः भूमि अतिक्रमण के साथ ही पेयजल, सडक, भूकटाव आदि की समस्या से सम्बन्धित दर्जनों शिकायतें दर्ज हुई। जनता दरबार में अधिकांश शिकायतें घरेलु हिंसा, भूति अतिक्रमण से सम्बन्धित आई जिसका आयुक्त श्री रावत ने शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने कहा कि हल्द्वानी शहर में भूमि धोखाधड़ी के हब के साथ ही शहर में साहूकारों द्वारा धनराशि को ब्याज में देने की प्रथा बहुतायत संख्या में फलीभूत हो रही है। उन्होंने कहा इससे गरीब, भोलेभाले लोग चंगुल में फंस जाते है। इस पर भी लगाम लगाना आवश्यक है। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि कृपया ब्याज अर्जन के चक्कर मे अपनी मेहनत की कमाई किसी को न दे। इससे आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना अधिक है। इसके साथ ही भूमि क्रय करने से पहले सभी दस्तावेजों की जानकारी तहसील व राजस्व निरीक्षक से प्राप्त करें जिससे भविष्य में होने वाली धोखाधडी से बचा जा सकेगा।

जनता दरबार में हल्द्वानी, पनियाली निवासी प्रमिला रत्नाकर ने बताया कि उन्होंने हल्द्वानी के जगमीत सिंह की पत्नी से रुपये 03 लाख कर्ज में लिए थे। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे रुपये वापिस करने के लिये उन्हें मार्च तक का समय चाहिए। महिला द्वारा समय से रुपये वापिस न करने पर जगमीत सिंह ने अपने घर मे बुलाकर गाली गलौच की व उनसे खाली चेक, रिक्त स्टैम्प पेपर व आधार कार्ड लिया है। मण्डलायुक्त ने जगमीत सिंह से मौके पर 15 मिनट के भीतर महिला के कागज वापस कराए।

जनता दरबार मे कतिपय फार्मासिस्ट द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि पूर्व में रेड क्रोस सोसाइटी द्वारा उनसे सुशीला तिवारी अस्पताल के जन औषधि केंद्र में दवाइयों की आपूर्ति कराई गई थी जिसका आतिथि तक उन्हें भुगतान नहीं हुआ है। इस सम्बन्ध में मौके पर उपस्थित सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी ने बताया कि दवाइयों की आपूर्ति बिना वर्क आर्डर के व अपंजीकृत वेंडर से कराई गई थी जबकि विभाग हेतु बीपीपीआई अस्पताल में दवाइयों की आपूर्ति हेतु अधिकृत है। समस्त दवाइयों की आपूर्ति दूरभाष पर मांग के आधार पर की गई जो कि नियम विरूद्ध है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।

जनपद चम्पावत के ग्राम पिनाना के ग्रामीणों द्वारा आयुक्त को अवगत कराया कि ग्राम पिनाना तलाडी वर्तमान तक सडक व बिजली से वंचित है, भागोलिक परिस्थितियों के बीच यहां अभी तक सडक व बिजली का ना होना आबादी को पलायन के लिए मजबूर कर रहा है। उन्होंने गांव में सडक के साथ ही विद्युत पिनाना तलाडी गांव में पहुचाने की मांग की। जिस पर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर लोनिवि को क्षेत्र का सर्वे कर पत्र भेजने के निर्देश दिये। जनता दरबार में यमुना स्वयं सहायता समूह अल्चौना चाफी के लक्ष्मी देवी व मंजू देवी द्वारा आयुक्त को बताया कि यमुना स्वयं सहायता समूह को प्लैटस मैदान नैनीताल स्थित इन्दिरा अम्मा भोजनालय अथवा हिलांस किचन वर्ष 2022 से 2024 तक संचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया था। लेकिन अभी तक उनके समूह को कैन्टीन संचालन हेतु कोई स्थान नही मिला है। जिस पर आयुक्त ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी से आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में बहुतायता संख्या में भूमि सम्बन्धित शिकायत आई जिसका आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर समाधान किया, शेष समस्याओं के लिए अगले जनता दरबार में शिकायत कर्ता एवं सम्बन्धित अधिकारियों अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top