Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोरोना से जान गंवाने वालों के परिजनों को मिलेगा 50 हजार का मुआवजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने फेसबुक पर बनाया अनोखा रिकॉर्ड
Ad

देहरादून: कोरोना की वजह राज्य में कई लोगों की जान चली गई थी। लंबे वक्त से पीड़ित परिवार को मदद मिलने हेतु गुहार लगाई जा रही थी और इस पर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि कोविड-19 से मृत्यु पर राज्य सरकार मृतक के परिजनों को 50 हजार रूपये का मुआवजा देगी। यह आर्थिक सहायता ‘राज्य आपदा मोचन निधि’ से प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि आज मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को इसकी पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिलाधिकारियों को आवेदन के 30 दिन के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने के भी निर्देश  दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top