Nainital-Haldwani News

यात्रा से पहले जरूर पढ़ें: रामनगर-मुरादाबाद पैसेंजर का बदला शेड्यूल, ये है नया समय

train
Ad

रामनगर: रेलवे प्रशासन कटघर-काशीपुर रेलखंड पर पीपलसाना, रोशनपुर और अलीगंज स्टेशनों के बीच रेल पथ पर मशीनों से काम होना है। यह कार्य 10 जून से 31 अगस्त तक हर रोज सुबह 11:35 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक चलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे के इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने जानकारी दी कि काम के दौरान चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस कारण दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

ट्रेन संख्या 65307 (मुरादाबाद-काशीपुर सवारी गाड़ी), जो मुरादाबाद से दोपहर 1:40 बजे चलती है, वह अब 10 जून से 31 अगस्त तक 50 मिनट देरी से चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 65306 (रामनगर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी), जो रामनगर से 2:05 बजे चलती है वह भी 50 मिनट बाद चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले revised टाइमिंग की जानकारी जरूर ले लें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top