Uttarakhand News

नैनीताल में युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, एसएसपी को भेजा शिकायत पत्र

Ad

नैनीताल: देश में नारी जाति के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं आम होती जा रही है। वहीं लगातार बीमार मानसिकता वाले लोग ऐसा काम करते जा रहे है। समाज छेड़छाड़ मुक्त हो, इसके लिए ऐसे लोगों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्हें समझाना होगा कि नारी के बिना समाज का अस्तित्व नहीं है। उन्हें नारी का सम्मान करना सिखाना होगा। मानसिकता में बदलाव से छेड़छाड़ के मामलों में कमी लाई जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें:रोडवेज बसों को रोजाना मिल रहे हैं 35 हजार यात्री, अब बसों की संख्या बढ़ाएगा विभाग !

यह भी पढ़ें:नैनीताल में परीक्षा देने पहुंचे युवक ने कॉलगर्ल बुकिंग के चक्कर में गंवाए 27 हजार रुपए


वहीं नगर के समीप स्थित बेलुआखान निवासी एक युवती ने अपने पड़ोसियों पर छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप लगाया है। इस संबंध में युवती ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है। युवती ने पत्र में लिखा है कि वह बीती तीन अक्तूबर को अपने भाई के साथ अपनी दुकान से रात करीब आठ बजे घर को जा रही थी।

इस दौरान वहीं पास में रहने वाले पड़ोसियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान बीच बचाव में उसका भाई चोटिल हो गया। जिसके बाद अगले दिन घटना की लिखित सूचना ज्योलीकोट पुलिस को दे दी। वहीं युवती ने आरोप लगाया है कि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया। वहीं जब इस संबंध में ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज जोगासिंह ने बताया कि मंगलवार को लिखित रूप में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top