Uttarakhand News

केदारनाथ विस में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए होंगे ठोस प्रयास: आशा

Ad

देहरादून: केदारनाथ विधानसभा की उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रचार प्रसार को तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा केदारनाथ के बुनियादी विकास के लिए काम कर रही है। उनका कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार और कई योजनाओं की शुरुआत करेगी जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक तौर पर मजबूत हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad

केदारनाथ विस उप चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गणेश नगर एवं परकंडी क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखते हुए सरकार के विकास कार्यों के पक्ष में मतदान की अपील की। केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने धारतोंदला, जहंगी, पिल्लू, अजयपुर, ओरिंग, ठान, धरसाल, ध्रुव नगर, परकंडी, भींगी, तनकिला, चौंडा, गर्वाली, पलद्वाड़ी, नहरा-कुनालिया और त्यूंग गांव में जनसंर्पक किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ विस की सभी ग्राम पंचायतों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ के चौलाई के प्रसाद को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही यात्राकाल में महिला समूहों के उत्पादों को बाजार मिले, इसके लिए प्रत्येक बाजार, पड़ाव और धाम में स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों के साथ ही नगदी फसलों के उत्पादन पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही स्थानीय जलवायु के हिसाब से यहां फल व सब्जी उत्पादन के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी ग्रामीण स्तर पर महिलाओं को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान कम से कम हो, इसके लिए भी ग्रामीण स्तर पर धरातली कार्य किए जाएंगे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आगे लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस के सभी महिला मंगल दलों का पंजीकरण कर उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top