Champawat News

कोविड नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव कोरोना संक्रमित,सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया

Ad

चंपावत: उत्तराखंड में भी लगातार कोरोना संक्रमण की मामलों में इजाफा हो रहा है। अब इसकी चपेट में चंपावत के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप यादव भी आ गए है। बता दें कुलदीप यादव में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इधर बुधवार शाम को मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएमओ डा. आरपी खंडूरी ने नोडल अधिकारी के संपर्क में आए लोगों से कोविड परीक्षण कराने की अपील की है। 

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड छात्रों ने लिया प्रवेश, दूसरे नंबर पर हल्द्वानी

यह भी पढ़े:खुशख़बरी, उत्तराखंड में 150 एसआई और दो हज़ार क़ांस्टेबल की होगी भर्ती

सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल के अनुसार गर्भवती महिलाओं और 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को एक बार टीका लगने के बाद 28 दिन बाद दोबारा टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण से पहले लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस आएगा। इसमें उसे टीकाकरण का समय व स्थान बताया जाएगा। हालाकि अब पहाड़ में कोरोना टीके का इंतजार खत्म हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर से वैक्सीन पहाड़ के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली व पौड़ी भेज दी गई है। जिला मुख्यालय से यह वैक्सीन टीकाकरण केंद्रों को वितरित कर दी जाएगी।

टीकाकरण होने के बाद काफी हद तक मामले कि संख्या में कमी आएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती के अनुसार बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के क्षेत्रीय वैक्सीन स्टोर और कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को टीकाकरण में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। देहरादून से पहुंचीं स्वास्थ्य महानिदेशक ने वैक्सीन स्टोर के सभी उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की।

यह भी पढ़े:बागेश्वर में दंपति की दर्दनाक मौत,ऊपर गिरा मिट्टी का टीला, घर के लिए मिट्टी लेने गए थे

यह भी पढ़े:उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस टीम में नाराजगी, हरीश रावत ने फिर किया Tweet

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top