Dehradun News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ की अभद्रता, हरीश रावत ने मांगी माफी

Ad

Youth Congress Violence: Dehradun Update:

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में यूथ कांग्रेस के अराजक प्रदर्शन ने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 5 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की तस्वीरें भी इस दौरान सामने आई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा भी इस प्रदर्शन में शामिल थे लेकिन अपने कार्यकर्ताओं को रोक नहीं सके। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने घटित हुए इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस के असली चरित्र की पोल खुलती भी नजर आई।

कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देहरादून में सचिवालय कूच के लिए निकले थे। कुछ ही देर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हाथापाई करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बस में भरकर पुलिस लाइन पहुंचाया। लेकिन यह कार्यकर्ता कुछ भी समझने को तैयार नहीं थे बल्कि इन्होंने अराजकता को बढ़ाने का जैसे मन बना लिया था।

पत्रकारों के साथ की धक्कामुक्की

पुलिस लाइन में प्रेस क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया गया था। यह सभी कांग्रेस कार्यकर्ता इस मैच में व्यवधान डालने के लिए ग्राउंड में पहुंच गए। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बहस भी की और हाथापाई करते हुए भी कई कार्यकर्ता तस्वीरों में कैद हुए। यूथ कांग्रेस के इस असामाजिक व्यवहार के बाद हंगामा खड़ा हो गया। किसी तरह फाइनल मैच पूरा कराया गया। इस पूरे प्रकरण में कांग्रेस को केदारनाथ चुनाव में मिली करारी हार का गुस्सा भी साफ तौर पर देखा गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी पोस्ट सामने आया है। उन्होंने पूरे मामले पर खेद जताया है और पत्रकारों से क्षमा भी मांगी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top