Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, लेकिन कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लग गए

Ad

UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड में इन दिनों राज्य सरकार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया है। राज्य के कई शहरों में अभियान की शुरुआत हो गई है और तेजी से अतिक्रमण को बाजार क्षेत्र व अन्य जगहों से हटाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान को चला रही है। राज्य सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध विपक्षी दल करने लगे हैं। कोई इसे हिटलरशाही करार दे रहा है तो कोई बीजेपी को गरीबों के खिलाफ एक्शन लेने वाली पार्टी बोल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान की निंदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की है। शनिवार को रुद्रपुर के डैडी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने इसके अलावा भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे कांग्रेस कार्यकर्ता असहज हो गए। जिस वक्त कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे, उसी दौरान भुरारानी के पार्षद मोहनखेड़ा ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। पार्षद की इस हरकत के बाद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता परेशान दिखें तो वहीं पार्षद मोहनखेड़ा ने भी इस पर सफाई दी ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top