Election Talks

किसी भी वक्त उत्तराखंड कांग्रेस कर सकती है अपने प्रत्याशियों की सूची जारी

जारी रहेगा दलबदली का सिलसिला! कुंजवाल बोले कांग्रेस में आएंगे भाजपा के छह विधायक
Ad

नई दिल्ली:उत्तराखंड कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर अपने दावेदारों की पहली सूची शनिवार को जारी कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले एक हफ्ते से इसका इंतजार किया जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि 60 से अधिक उम्मीदवारों का नाम तय हो गया है। शनिवार को कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने की पूरी संभावना है।

इससे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने बयान में कहा कि 3-4 सीटों पर पेंच फंस रहा है। दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी हो सकती है।

कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया है। कांग्रेस ने करीब डेढ़ महीने पहले से उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया शुरू की थी और अब वह घड़ी आ गई है जब चयनित नाम सार्वजनिक हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top